मिशन शक्ति टीम की तत्परता से बिछड़े तीन बच्चे परिजनों से मिले

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान मिले थे तीनों बच्चे

शाहजहाँपुर। श्रावण मास के दृष्टिगत थाना सिंधौली क्षेत्र स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में ड्यूटी के दौरान मिशन शक्ति टीम को तीन बच्चे अपने परिजनों से बिछड़े हुए मिले। टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए तीनों बच्चों को तत्काल अपने संरक्षण में लिया।

मिशन शक्ति टीम ने बच्चों की पहचान एवं उनके परिजनों की तलाश के लिए मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं से जानकारी जुटाई। टीम के लगातार प्रयास और सूझबूझ के चलते तीनों बच्चों के परिजनों का पता लगा लिया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।

वहीं, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पुलिस टीम की इस मानवीय एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की। शाहजहाँपुर पुलिस की तत्परता से बिछड़े बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

Previous Post Next Post