कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना मदनापुर क्षेत्र के शिव मंदिर, फिरोजपुर डुंडा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास की यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

Previous Post Next Post