सड़क हादसे में गेटकीपर की मौत, वांछित स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कोतवाली पुलिस ने बरेली मोड़ के पास से दबोचा, लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने सड़क हादसे में गेटकीपर की मौत के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर तेज एवं लापरवाही से स्कॉर्पियो वाहन चलाकर गेटकीपर को टक्कर मारने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 29 जून 2026 को असलम पुत्र स्वर्गीय नौशे अली निवासी मोहल्ला चौक आला खां, तहसील सदर, शाहजहाँपुर, हाल निवासी मोहल्ला झंडा कला, थाना सदर बाजार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि स्कॉर्पियो वाहन चालक/लैब टेक्नीशियन अजय ने वाहन को तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए उनके भाई यूनुस अली, जो गेटकीपर थे, को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 213/2026, धारा 281/125(बी)/106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 106(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 105 बीएनएस एवं धारा 181 एमवी एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर अभियोग में नामित अभियुक्त अजय प्रकाश पुत्र रामप्रकाश, उम्र करीब 46 वर्ष, निवासी मोहल्ला गोहरपुरा, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर को बरेली मोड़ के पास से दोपहर करीब 3:15 बजे हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात कही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मोहसिन अली, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
  • कांस्टेबल रवि शंकर, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 213/2026, धारा 281/125बी/105 बीएनएस एवं धारा 181 एमवी एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर।

Previous Post Next Post