स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
सुरक्षा, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
श्रेणी
शाहजहांपुर
