कैसरबाग थाने में शान से फहराया गया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने लिया देशसेवा का संकल्प

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को थाना कैसरबाग परिसर में राष्ट्रीय पर्व उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

पुलिस उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संविधान एवं कानून का सम्मान करने, देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने तथा समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान थाना कैसरबाग का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Previous Post Next Post