काकोरी थाने में शान से फहराया तिरंगा, SHO सतीश राठौर ने दिलाया देशसेवा का संकल्प

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना काकोरी परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सतीश राठौर ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को याद रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ संविधान एवं कानून का सम्मान करने तथा राष्ट्रसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना काकोरी परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में थाना काकोरी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Previous Post Next Post