पटना देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहाँपुर, 24 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी द्वारा थाना कलान क्षेत्रान्तर्गत स्थित पटना देवकली मंदिर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी ने मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी चेक की तथा सभी को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

साथ ही श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शाहजहाँपुर पुलिस श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post