श्रवणमास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, कांवड़ प्वाइंट व त्रिलोकीनाथ मंदिर की सुरक्षा परखी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 24 अगस्त 2026। श्रवणमास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली क्षेत्र में स्थित कांवड़ प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी चेक करते हुए उन्हें पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना सिंधौली क्षेत्र स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा श्रवणमास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की जा रही है।

Previous Post Next Post