स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 506/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोग में अजय कुमार पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी ग्राम फतेहपुर बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर को वांछित किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त को दोपहर करीब 2:25 बजे पन्ना घाट पुल से आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- व0उ0नि0 अशोक कुमार, थाना पुवायाँ
- का0 2251 अक्षय कुमार, थाना पुवायाँ
- म0रि0का0 1099 मीनू, थाना पुवायाँ
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
