ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। बारह रबीउल अव्वल के जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
DCP कमलेश दीक्षित के दिशा-निर्देशन में ठाकुरगंज प्रभारी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में प्रेरणा स्थल चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार राणा एवं अमन कुमार ने पुलिस टीम के साथ बसंतकुंज सेक्टर-I क्षेत्र में जुलूस को सकुशल निकलवाया।
पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
श्रेणी
लखनऊ
