ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️
बारा वफात के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
हसनगंज/उन्नाव। तहसील हसनगंज क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में बारा वफात का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
जुलूस हसनगंज बस स्टॉप से शुरू होकर तहसील प्रांगण होते हुए हंसा राजा बाबा तहसील तक पहुंचा। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।
पुलिस की सतर्कता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
श्रेणी
उन्नाव
