ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुरवा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ममरेजपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में रसोइया चूल्हे पर खाना बनाते हुए पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधान शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
बीएसए ने विद्यालयों में शासन के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
श्रेणी
उन्नाव
