सोहरामऊ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 अगस्त 2026 को वारंटी अभियुक्त अनुप कश्यप पुत्र परमेश्वर, उम्र करीब 29 वर्ष, तथा अंकित पुत्र पप्पू, उम्र करीब 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मढ़ियामऊ, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्त वाद संख्या 608/26, अपराध संख्या 227/24, धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित वारंट में वांछित थे। मामला ग्राम न्यायालय हसनगंज, जनपद उन्नाव से संबंधित है। दोनों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रताप, कांस्टेबल खेतपाल एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र नाथ शुक्ला शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Previous Post Next Post