ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने ई-रिक्शा में महिलाओं का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने वाली एक शातिर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ एक बालिका अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, वादिनी अंजू यादव के गले से चेन चोरी किए जाने के मामले में थाना गुडम्बा पर मु0अ0सं0-331/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवशंकर द्वारा की जा रही थी।
22 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक शिवशंकर पुलिस टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टप्पेबाजी एवं चेन चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो महिलाओं को गुरुनानक लॉन के पास, सेक्टर-जे, जानकीपुरम क्षेत्र से पकड़ा गया।
पूछताछ के बाद एक महिला ने अपना नाम सुधा पत्नी विशाल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम एकडंगा, थाना सीकरीगंज, जनपद गोरखपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पर्स से पीली धातु की चेन का एक टुकड़ा बरामद हुआ।
वहीं दूसरी महिला की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई, जिसे नियमानुसार बालिका अपचारी के रूप में संरक्षण में लिया गया। उसके पास से भी कागज में लिपटा पीली धातु की चेन का एक टुकड़ा बरामद हुआ।
ई-रिक्शा में महिला को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुधा एवं बालिका अपचारी ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पूर्व दोनों ने मिलकर टेढ़ी पुलिया चौराहे की ओर से ई-रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला का बातचीत एवं अपनी हरकतों से ध्यान भटकाकर उसके गले से चेन चोरी की थी। चोरी की चेन को दोनों ने आपस में बांट लिया था। बरामद चेन के दोनों टुकड़ों को उसी घटना में चोरी की गई चेन का हिस्सा बताया गया है।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0-331/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम
- SHO श्री अंजनी कुमार मिश्र
- उ0नि0 श्री शिवशंकर
- म0उ0नि0 पम्मी नायक
- हे0का0 राजन त्रिपाठी
- म0का0 सपना
- म0का0 मंजू यादव
गुडम्बा पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
