श्रावण मास में भक्ति का महासंगम, हसनगंज में द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक एवं शिव कथा का भव्य आयोजन

 

ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️

हसनगंज (उन्नाव)। श्रावण मास के पावन अवसर पर हसनगंज कस्बे में धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां द्वितीय पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक समागम का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में जबलपुर (मध्य प्रदेश) से पधारे परमपूज्य कथा वाचक पंडित रोहित जी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान करा रहे हैं। संगीतमय शिव कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक महारुद्राभिषेक तथा शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में सहसंयोजक शैलेंद्र सिंह, अमित पांडे, सचिन गुप्ता, समीर पांडे, राजन तिवारी, रितिक गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है।

आयोजकों ने हसनगंज एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महारुद्राभिषेक एवं शिव कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

श्रावण मास में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। शिवभक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

Previous Post Next Post