स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाहजहाँपुर, 17 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कांवड़ ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से एक साथ एवं अनुशासित होकर यात्रा करने, निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने तथा यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।
वहीं कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वाहनों की गति नियंत्रित रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों को पुलिस बल की निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके गंतव्य की ओर सकुशल रवाना कराया जा रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मार्गों, बैरियरों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
