कांवड़ रूट और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का क्षेत्राधिकारियों ने लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

प्रमुख चौराहों, बैरियर और ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

शाहजहाँपुर, 17 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख शिव मंदिरों का भ्रमण और निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ रूट पर स्थित प्रमुख चौराहों, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट एवं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारीगण ने क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रमुख शिव मंदिरों का भी निरीक्षण किया। मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति देखी गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को मंदिरों एवं कांवड़ मार्गों पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण करते हुए प्रमुख स्थानों पर प्रभावी निगरानी, भीड़ एवं यातायात व्यवस्था के निरंतर पर्यवेक्षण तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की गई।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांवड़ रूट, शिव मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर लगातार भ्रमण, निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।

Previous Post Next Post