केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद आज शाहजहाँपुर आएंगे, जनसंवाद के साथ शोक संवेदना कार्यक्रमों में होंगे शामिल

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार का गुरुवार को शाहजहाँपुर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा बरेली पहुंचेंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जितिन प्रसाद ट्रेन संख्या 20506 न्यू दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर दोपहर 3:22 बजे बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से ग्राम जुआ जवाहरपुर के लिए रवाना होंगे।

शाम 4:30 से 5:00 बजे तक ग्राम जुआ जवाहरपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम राजू नगला पहुंचकर मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा के चाचा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके पश्चात मंत्री ग्राम धर्मापुर पहुंचेंगे, जहां विनय गुप्ता के भाई स्वर्गीय विकास गुप्ता, पूर्व सभासद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मोहल्ला रामलीला, बहेड़ी में स्वर्गीय राकेश सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे बहेड़ी से शाहजहाँपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात करीब 9 बजे शाहजहाँपुर स्थित प्रसाद भवन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। मंत्री के अग्रिम कार्यक्रम की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत मंत्री की सुरक्षा एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा संबंधित उपजिलाधिकारी सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक से मंत्री की सुरक्षा के लिए बार्डर-टू-बार्डर एस्कॉर्ट एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। वहीं संबंधित अधिकारियों को मंत्री के स्वागत, आवागमन एवं कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post Next Post