स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारीगण ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए कांवड़ यात्रियों से संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, अनुशासन के साथ यात्रा करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
वहीं वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, बैरियर एवं ड्यूटी प्वाइंटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से भी पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार भ्रमण, गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
