तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों पैर फ्रैक्चर

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। मंगलवार शाम करीब 6 बजे भागू खेड़ा चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंफर ने स्प्लेंडर बाइक सवार बृजेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश कुमार के दोनों पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए।

जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार जिला सिद्धार्थनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वह किसी काम से जुनाबगंज से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भागू खेड़ा चौकी के पास हादसा हो गया। टक्कर के बाद डंफर के दोनों पहिए उनके पैरों के ऊपर से गुजर गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही भागू खेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

बताया गया कि उस समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा की मदद से बृजेश कुमार को मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post