स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई बेटियों से राखी बंधवाई।
मुख्यमंत्री जी ने बेटियों को उपहार भेंट कर स्नेहाशीष दिया। इस दौरान उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं के बारे में जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के साथ बिताए इन आत्मीय पलों को सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया।
रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ी भाई-बहन की पवित्र भावना का सुंदर प्रतीक बना।
श्रेणी
उत्तर प्रदेश
