ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसी पार्क में आगामी "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की।
मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह हर घर तक तिरंगा पहुंचाए और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़े। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है।"
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन चुका है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर जनपद में प्रत्येक बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरे उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, तिरंगा यात्राओं के आयोजन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, चेयरमैन प्रिन्स वर्मा, रवि वर्मा, कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र पाण्डेय, सह संयोजक अवधेश तिवारी 'तरुण', ललिता तिवारी, दुष्यन्त चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह 'पिंकी', वंदना पासवान, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', बिन्दू विश्वकर्मा, डी.पी. सिंह बैस, अवधेश पाण्डेय, झूमा सिंह, साधना पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments