स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मु०अ०सं० 395/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में संशोधन किया गया।
04 अगस्त 2026 को थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला शास्त्रीनगर मोड़ से अभियुक्त रजत कुमार गुप्ता उर्फ कुक्कू (28 वर्ष) निवासी कच्चा कटरा, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक रियलमी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक ललित शर्मा, महिला आरक्षी स्वाति तथा आरक्षी मोनू सैनी शामिल रहे।
