🇮🇳 सकरा में धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, बैलगाड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

 

सच की आवाज वेब न्यूज, लखनऊ से राज बहादुर रिपोर्टर ✍️

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम सभा सकरा में प्रधान राज कुमारी मौर्या एवं प्रधान प्रतिनिधि दिलीप मौर्या के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

डीजे और मोटरसाइकिलों के साथ निकली पदयात्रा में सुनील मौर्या, मंजीत कुमार गौतम, कोटेदार राहुल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा में तिरंगे से सजी बैलगाड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आधुनिक वाहनों के बीच बैलगाड़ी के शामिल होने से ग्रामीण संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। रास्ते में बैलगाड़ी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही।

प्रधान प्रतिनिधि दिलीप मौर्या ने कहा कि देश की तरक्की में किसानों और अन्नदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीण परंपराओं को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

भव्य तिरंगा पदयात्रा से सकरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳

Previous Post Next Post