सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निगोही पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 17 अगस्त 2026। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी के दौरान एक वायरल पोस्ट संज्ञान में आई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अभद्र एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना निगोही पुलिस ने तत्काल जांच-पड़ताल करते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान की और उसे पुलिस हिरासत में लिया। प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित किए जाने पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहाँपुर पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि करें तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Previous Post Next Post