स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना परशुरामपुरी क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय, बिस्कुट एवं नमकीन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में 19 अगस्त की रात क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुरी के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ ड्यूटी पॉइंट्स का भ्रमण किया और रात्रि शिफ्ट में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पॉइंट पर लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परिस्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए ब्रीफ किया गया।
पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय एवं अनुशासन बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी जिम्मेदारी और सतर्कता को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
