ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। बीघापुर डाकघर में तैनात एक कार्यालय सहायक को सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला पीएमईजीपी योजना के तहत लिए गए लोन से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक बेकरी यूनिट के सत्यापन के नाम पर कार्यालय सहायक द्वारा 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। संबंधित लाभार्थी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की, जिसके बाद जांच एजेंसी ने 8 अगस्त 2026 को ट्रैप कार्रवाई की।
बताया गया है कि पीएमईजीपी योजना के तहत 10 लाख रुपये के लोन से संबंधित मामले में बैंक में करीब 3.49 लाख रुपये की सब्सिडी पहले ही जमा हो चुकी थी। इसके बावजूद सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप है।
सीबीआई टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्यालय सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ स्थित सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में सीबीआई की कार्रवाई के बाद रिश्वतखोरी को लेकर डाक विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है।
