काकोरी शहीद स्मारक पर सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी पश्चिमी ने लिया जायजा

 

ब्यूरो रिपोर्ट सैय्यद अल यूसुफ रिज़वी ✍️

लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने एडीसीपी पश्चिमी एवं एसीपी काकोरी के साथ काकोरी शहीद स्मारक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने समारोह स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सुरक्षा इंतजाम एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Previous Post Next Post