जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस मुख्यालय में भावुक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 20 बालिकाएं पुलिस मुख्यालय पहुंचीं और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय का वातावरण आत्मीयता और उल्लास से भर गया।
DGP राजीव कृष्ण ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बालिकाओं के स्नेह को स्वीकार करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच अपनत्व, विश्वास एवं सौहार्द का खूबसूरत संदेश दिया।
