ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल ग्रुप की ओर से माल थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल ग्रुप की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी।
एकल ग्रुप की सदस्यों ने थाना प्रभारी नवाब अहमद समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राखी बंधवाने के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी नजर आई और थाना परिसर में आत्मीय माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान एकल ग्रुप की सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान, आभार और अपनत्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बहनों की ओर से पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी गई राखी सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का संदेश देती है।
वहीं थाना प्रभारी नवाब अहमद ने एकल ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।
कार्यक्रम ने खाकी और समाज के बीच विश्वास, सम्मान और भाईचारे का खूबसूरत संदेश दिया।
