UP STF की बड़ी कार्रवाई, ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते परीक्षार्थी को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में सिम आधारित ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए कथित रूप से नकल करने के मामले में यूपी एसटीएफ ने एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार परीक्षार्थी की पहचान बृजेश कुमार यादव, निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा कई मूल प्रश्नपत्र बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

एसटीएफ ने अभियुक्त को दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सेक्टर-सी, महानगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया।

मामले में एसटीएफ द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post