मलिहाबाद में संविधान बचाओ PDA महापंचायत, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “संविधान बचाओ PDA महापंचायत” में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने शिरकत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

महापंचायत के दौरान संविधान, सामाजिक न्याय और PDA की विचारधारा को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी विजय श्री गौतम ने भी कार्यकर्ताओं के बीच आगामी चुनाव को लेकर उत्साह भरते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

महापंचायत में मौजूद लोगों को 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous Post Next Post