अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, टीम सदस्यों और क्षेत्राधिकारियों के साथ की समीक्षा
ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा को लेकर पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, जनपद उन्नाव ने की। इस दौरान जनपद के मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी, टीम सदस्य एवं सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों और टीम सदस्यों के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
श्रेणी
उन्नाव
