शाहजहांपुर में 101 दीपों की रोशनी में मनाया गया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में काटा गया केक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जनपद की चर्चित मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

101 दीपों से जगमगाया पंचायत कार्यालय और मंदिर

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय और जेपी मंदिर को 101 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी के बीच ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और देश की प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बुजुर्ग लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ग्रामीण

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, एएनएम नीलू गुप्ता, पंचायत सहायक अनुज मिश्रा, मुनीश सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह, श्रीकांत दीक्षित, सुभाष मिश्रा, रामपाल, सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, गयादीन, जगदीश, विनोद, अवधेश और सुनील सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाया।

Previous Post Next Post