शाहजहाँपुर में 101 कन्याओं के विवाह-निकाह का आयोजन, हिंदू-मुस्लिम सभी जोड़ों के लिए पहल

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

25 अक्टूबर को होगा आयोजन, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर; ‘समानता, सद्भाव और एकता’ का दिया संदेश

शाहजहाँपुर। समाज में समानता, सद्भाव और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर में 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में हिंदू-मुस्लिम सभी वर्गों की शादियां और निकाह संपन्न कराए जाएंगे।

आयोजन की निर्धारित तिथि 25 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इसमें शामिल होने के इच्छुक परिवारों से आवेदन जल्द जमा करने की अपील की गई है।

20 सितंबर तक जमा करें आवेदन

आवेदन जमा करने का स्थान वृंदावन गार्डन, परी पैलेस, शाहजहाँपुर निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 है।

आयोजक विनय अग्रवाल (परी नमकीन वाले), शाहजहाँपुर की ओर से इस पहल को सामाजिक भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाला कदम बताया गया है।

आयोजन का संदेश है—“सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान।”

अधिक जानकारी/आवेदन के लिए संपर्क: 8429119704

Previous Post Next Post