शाहजहांपुर में ₹10.70 करोड़ से 10 सड़कों का होगा विकास, मंत्री ने किया शिलान्यास

 

08 हॉट मिक्स और 02 सीसी सड़कों के निर्माण से बेहतर होगा आवागमन और जलनिकासी

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर क्षेत्र में सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ₹10 करोड़ 70 लाख की लागत से 10 सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। “राज्य सेक्टर योजना के नवसृजित/सृजित होने वाले नगर निगमों में सड़क के पुनरोद्धार/नवीनीकरण/विस्तारीकरण योजना” के प्रथम चरण के तहत 08 हॉट मिक्स (डामर) एवं 02 सीसी सड़कों का विकास कराया जाएगा।

महानगर के 10 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रमों में मंत्री ने पहुंचकर प्रस्तावित सड़कों का शिलान्यास किया।

इन सड़कों का होगा विकास

  1. जियाखेल: एनएच-24 स्थित हरिओम पान वाले की दुकान से अब्दुल्लागंज होते हुए मघई टोला एसटीपी तक।
  2. चार खंभा से किला रोड।
  3. खोया मंडी से अनाज मंडी रोड।
  4. एवी रिच इंटर कॉलेज से सुनहरी मस्जिद।
  5. बेरी चौकी से मालखाना, कच्चा कटरा मोड़।
  6. बिजलीपुरा: निदान पैथोलॉजी से श्री खेमकरण के मकान होते हुए बर्फखाना के पास तक।
  7. घंटाघर से चार खंभा।
  8. ताजूखेल/खलील गर्वी: अंजान चौकी से नेशनल स्कूल होते हुए अंबा टॉकीज मार्ग।
  9. कच्चा कटरा से राजघाट पुलिस चौकी तक।
  10. राजघाट मार्ग से जामा मस्जिद के पीछे तक।

2 से 3 माह में पूरा करने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से शहर में बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन एवं जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित होगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्यों को 2 से 3 माह के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी समिति के उप सभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त श्रीमती सोम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post Next Post