स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 06 सितंबर। थाना कलान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से छह बंडल कॉपर तार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर पर थाना कलान में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि कस्बा कलान स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में घुसकर दुकान में रखे कॉपर तार के 15 बंडल और करीब 1,500 रुपये चोरी कर लिए गए।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 की रात 11:27 बजे मुखबिर की सूचना पर मुकदमे की विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी उग्रसेन पुत्र जितेन्द्र, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुबेरपुर, थाना परौर, शाहजहांपुर को परौर रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे छह बंडल कॉपर तार बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
उग्रसेन पुत्र जितेन्द्र, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुबेरपुर, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर।
बरामदगी
- 06 बंडल कॉपर तार
पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल गौरव तोमर एवं कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
