शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट 10 शिक्षकों का सम्मान


ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव, 05 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) औरास में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर चयनित 10 उत्कृष्ट शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार की अगुवाई में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां भी साझा की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार ने चयनित सभी 10 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

शिक्षकों ने साझा किए अपने नवाचार

सम्मानित शिक्षकों ने बारी-बारी से विद्यालय में किए जा रहे अपने विशेष नवाचारों और बच्चों के हित में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से इन प्रयासों से प्रेरणा लेकर भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती सिंपल कुमारी (प्रा.वि. अलीपुर मिचलौला), श्री श्रवण कुमार (प्रा.वि. गढ़ी फतेहाबाद), श्रीमती मोनिका यादव (प्रा.वि. खडवल), श्री बृजेश सिंह (प्रा.वि. बिसवल), श्रीमती प्रीती बहल (प्रा.वि. उटरा डकुली), श्री दिव्यांश श्रीवास्तव (प्रा.वि. सरौंद), श्रीमती लक्ष्मी यादव (प्रा.वि. कटरा तरौना), श्री अभिषेक दीक्षित (प्रा.वि. रामपुर गढ़ौवा), श्रीमती नसीमा खातून (प्रा.वि. कुठली) तथा श्री राजकुमार (प्रा.वि. गागन) शामिल रहे।

समाज में बदलाव का माध्यम है शिक्षक

एआरपी राम मिलन ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक के पद के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे अच्छा अवसर मिलता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

इस अवसर पर एआरपी डॉ. पूनम सिंह, डॉ. अंजू रंजना, शिखा सिंह, मनीष मिश्रा, पूर्व एआरपी अनूप कुमार मौर्य एवं तकनीकी सहायक प्रदीप ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post