ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। शुक्लागंज से उन्नाव आते समय एक यात्री का मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बैग गायब होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV कैमरों की मदद से ऑटो चालक को ट्रेस कर बैग बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार सैनी शुक्लागंज से उन्नाव आ रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ऑटो चालक प्रमोद कुमार, निवासी मिश्रा कॉलोनी, शुक्लागंज को ट्रेस किया और उसके पास से बैग बरामद कर लिया।
जन्माष्टमी पर SSP ने पीड़ित को सौंपा बैग
जन्माष्टमी के अवसर पर थाने पहुंचे SSP जय प्रकाश सिंह ने बरामद बैग उसके मालिक राजकुमार सैनी को सौंप दिया। बैग और सामान वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
CCTV की मदद से खोया सामान बरामद कर पुलिस ने पीड़ित को राहत पहुंचाई।
