ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी बलराम पाल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि बलराम पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डायल 112 में तैनात थे और करीब दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।
परिजनों के अनुसार, सुबह उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने कमरे में बलराम पाल का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
श्रेणी
प्रयागराज
