स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 18 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ 18 और 19 सितंबर 2026 को झांसी और शाहजहांपुर के भ्रमण पर रहेंगे। उनके भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार झांसी में विभागीय समीक्षा बैठक और एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाहजहांपुर पहुंचेंगे।
18 सितंबर को औरैया से झांसी के लिए होंगे रवाना
जारी वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री 18 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे अशियाना गेल गेस्ट हाउस, दिबियापुर, औरैया से स्टाफ कार द्वारा झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका मार्ग इटावा-कानपुर रोड, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कानपुर-झांसी हाईवे रहेगा।
राज्यमंत्री शाम 6:00 बजे सर्किट हाउस, झांसी पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात, भोजन और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।
19 सितंबर को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक
19 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे राज्यमंत्री सर्किट हाउस, झांसी से कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे तक नगर विकास विभाग/नगर निगम झांसी की विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे सदर बाजार, कचहरी चौराहा, झांसी स्थित क्रोमा स्टोर पहुंचेंगे। कार्यक्रम आयोजक मधुर अग्रवाल के अनुसार राज्यमंत्री यहां क्रोमा स्टोर का भव्य उद्घाटन करेंगे।
शाम को शाहजहांपुर पहुंचेंगे राज्यमंत्री
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे झांसी से शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित यात्रा मार्ग में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सौरिख टोल प्लाजा, छिबरामऊ-सौरिख-बिधूना मार्ग, फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग और अल्लागंज मार्ग शामिल है।
कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री 19 सितंबर को शाम करीब 7:00 बजे सर्किट हाउस, शाहजहांपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट, भोजन और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।