ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
करीब 300 लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार, हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद
उन्नाव। जनपद उन्नाव के औद्योगिक विकास को बड़ी सौगात मिली है। IMLC कॉरिडोर में अमेरिकी कंपनी Crown Holdings के एल्युमिनियम कैन प्लांट का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया। करीब 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाले इस प्लांट को क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मौजूदगी रही। प्रस्तावित परियोजना से करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने के साथ हजारों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार एवं कारोबार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।
औद्योगिक इकाई की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ सहायक उद्योगों, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और अन्य सेवाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है। यह निवेश उन्नाव को औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
