आबकारी विभाग की छापेमारी, 22 लीटर कच्ची शराब बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

बैसनखेड़ा, गौरी और चित्ताखेड़ा में हुई कार्रवाई, 300 किलो लहन व महुआ मौके पर कराया गया नष्ट

उन्नाव/मौरावां। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैसनखेड़ा, गौरी और चित्ताखेड़ा गांवों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 22 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 300 किलो लहन एवं महुआ बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। मामले में एक अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

Previous Post Next Post