परिवार परामर्श केंद्र में 28 मामलों की सुनवाई, दो दंपतियों में हुआ समझौता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में कुल 28 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से आपसी समझौते के बाद दो दंपतियों को सकुशल विदा किया गया।

रोजा थाना क्षेत्र के दंपति में बनी सहमति

थाना रोजा क्षेत्र के एक दंपति की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके चार बेटे हैं। पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत कराई गई।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। समझाने-बुझाने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने पर सहमत हो गए। इसके बाद दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।

कांट थाना क्षेत्र के दंपति का भी विवाद सुलझा

थाना कांट क्षेत्र के एक दंपति की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी पिछले चार माह से मायके में रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई।

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने और उसकी मार्कशीट दोबारा निकलवाने सहित आवश्यक सहयोग देने की बात कही। वहीं पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष से उचित व्यवहार की अपेक्षा जताई।

परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इसके बाद दंपति को सकुशल घर भेज दिया गया।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम रही मौजूद

इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, परामर्शदाता श्रीमती शशि प्रभा कौशल, म0मु0आ0 चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा, रश्मि चौधरी, नेहा चौहान, मौनिका कुमारी, पिंकी और शीतल चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post