स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 504/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई।
आउटर रिंग रोड से पकड़ा गया आरोपी
थाना सदर बाजार पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्त मुअज्जम पुत्र चन्दे अली खाँ, निवासी मोहल्ला बाडूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर, उम्र करीब 28 वर्ष को सुभाषनगर तिराहा, आउटर रिंग रोड से दोपहर करीब 2:25 बजे हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षय पंवार, कांस्टेबल विमल कुमार और कांस्टेबल दीपक शाहू, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर शामिल रहे।
