ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️
जलभराव और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कार्यालय आदेश
सीतापुर। भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद सीतापुर में 03 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा 02 सितंबर 2026 को पत्रांक बेसिक/8807/2026-27 के माध्यम से कार्यालय आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश रहेगा।
हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का शत-प्रतिशत एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
