स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
थाना प्रभारी उमेश मिश्रा सहित पुलिस बल ने किया क्षेत्र का भ्रमण, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
शाहजहांपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार शाम रोजा बाजार क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारी उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस की पैदल गश्त के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता नजर आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में पुलिस का भय बना रहता है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए गश्त एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
