परिवहन विभाग का अभियान जारी, ओवरलोड माल वाहन और बस को भी किया गया निरुद्ध; दो ऑटो रिक्शा के चालान
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 16 सितंबर 2026। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालित पाए गए 5 निजी वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।
परिवहन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में 14 से 19 सितंबर तक मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान चलाया जा रहा है।
ओवरलोड माल वाहन और बस पर भी कार्रवाई
अभियान के दौरान एक ओवरलोड माल वाहन को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा एक बस को सेटेलाइट बस स्टैंड पर निरुद्ध किया गया, जबकि एक अन्य बस का चालान किया गया।
वहीं, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में दो ऑटो रिक्शा के चालान किए गए।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर जोर
परिवहन विभाग के अनुसार, मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना है। इसी के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान वाहनों के संचालन में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति का पत्रांक 800/सा०प्र०/स०सु०/2026 तथा दिनांक 16 सितंबर 2026 है।
