सीतापुर में घर की दीवार में नकब लगाकर करीब 3 लाख की चोरी, आंगन में सोता रहा परिवार


सहायक ब्यूरो चीफ सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सांडा। बिसवां कोतवाली क्षेत्र की सांडा पुलिस चौकी के अंतर्गत काजीपुर गांव में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। परिवार के लोग घर के आंगन में सोते रहे और चोर पीछे की कच्ची दीवार में नकब लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी आलोक मिश्रा अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की कच्ची दीवार में नकब लगाया और अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।

पीड़ित के मुताबिक चोर लॉकर में रखे 35 हजार रुपये नकद, सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाले, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है, इसके अलावा बर्तन और कपड़े समेत लगभग 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने सांडा पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

चौकी प्रभारी श्रीराम शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सीतापुर जिले में बिसवां थाना पुलिस व्यवस्था का हिस्सा है।

Previous Post Next Post