मानकनगर में महिला हत्याकांड का 3 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ़ रजनीश

लखनऊ

मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पूजा की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 3 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी धीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दुपट्टे से गला कसकर पूजा की हत्या की थी।

हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे ई-रिक्शे में लादकर DRM पुलिया के पास नहर की ओर ले गया था। आरोपी शव को नहर में फेंकने की कोशिश कर रहा था, तभी राहगीरों को आता देख वह शव को वहीं छोड़कर ई-रिक्शे से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 50 हजार रुपये मांगने को लेकर मृतका और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने कथित तौर पर पूजा की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मानकनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरज सोनकर को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

Previous Post Next Post